फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बेमौसम बारिश से गेहूं की मड़ाई रुकी, किसान परेशान

Tue, 02 May 2023 01:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया/बिधूना। मौसम के अचानक करवट बदलने से किसानों की चिंता बढ़ गई गई है। शनिवार रात से खराब हुए मौसम के कारण कई जगहों पर रविवार रात बारिश हुई। किसानों के खेतों में कटी हुई गेहूं की फसल गीली होने से मड़ाई नहीं हो पाई। फसलों की बर्बादी देखकर किसान चिंतित है।
विज्ञापन

जिले में एक लाख एक हजार हेक्टेयर में गेहूं की फसल बोई गई है। जिसमें करीब 60 फीसदी फसल की मड़ाई किसान कर चुके हैं। पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश व तेज हवा से किसानों के खेतों पर पड़ा भूसा उड़ रहा है। फसलें गीली होने के चलते किसानों के थ्रेसर से मड़ाई का काम रुक गया है।
बिधूना क्षेत्र के किसान राजीव सिंह, मुन्नू सिंह, सूरज सिंह, श्याम सिंह, सर्वेश सिंह आदि का कहना है कि पहले हुई बेमौसम बरसात से फसल काफी हल्की हो गई थी। इसके बाद कटाई के दौरान भी बारिश ने फसलों को नुकसान पहुंचाया और अब मड़ाई में भी बारिश बाधा बन रही है। अभी खेतों से भूसा नहीं उठ सका है, बारिश में भूसा भीगने से खराब हो रहा है। साथ ही जो फसल नहीं कट पाई है, वह भी खराब होने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

पसुआ निवासी किसान चरण सिंह ने बताया कि बारिश के चलते पूरी फसल भीग गई है। यदि मौसम जल्द साफ नहीं हुआ तो फसल भीग कर सड़ सकती है। गीली फसल की मड़ाई करने के दौरान थ्रेसर बंद हो जाता है। इधर तेज हवा चलने से खेतों पर पड़ा भूसा उड़ रहा है। किसान चारों तरफ से हताश है।
भैसलोट निवासी विनोद कुमार ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से फसल खेतों में पड़ी है। पहले थ्रेसर नहीं मिल रहा था। जब थ्रेसर मिला तो बारिश ने फसल गीली कर रोड़ा अड़ा दिया। फसल बर्बाद होने से परिवार के साथ मवेशियों को खिलाने के लिए भूसे की भी किल्लत पड़ेगी।
वर्जन
अगले चार से पांच दिनों तक मौसम खराब रहेगा। जिले में बोई गई गेहूं की कुल फसल में किसानों ने 60 फीसदी फसल की मड़ाई पूरी कर ली है। 40 फीसदी फसल किसानों के खेतों में कटी पड़ी है। तेज हवा की वजह से कुछ भूसा भी उड़ रहा है। यदि बारिश के चलते किसानों की फसलें प्रभावित होती हैं तो इसकी रिपोर्ट तैयार कर जिला प्रशासन को सौंप कर मदद दिलाने के प्रयास किए जाएंगे। डॉ. अनंत कुमार, कृषि वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र, ग्वारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें