फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: गेहूं की की फसल भीगी, मड़ाई हुई प्रभावित

Thu, 04 May 2023 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले में बेमौसम का बरसात का कहर जारी है। बुधवार को दोपहर बादलों की तेज गड़गड़ाहट के साथ तेज बारिश हुई। जिससे क्षेत्र में कटी पड़ी हजारों एकड़ गेहूं की फसल भीग गई। एक मई से बराबर बूंदाबादी हो रही है। ऐसे में किसान गेहूं की मड़ाई नही कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को दोपहर एक बजे के करीब बिधूना क्षेत्र में अचानक बिगड़े मौसम के बाद कुछ देर हुई तेज बारिश के बाद बूदाबंदी होने से खेतों में कटी पड़ी गेहूं की हजारों एकड़ फसल भीग गई। किसानों के खेतों चल रहे थ्रेसर से मड़ाई के काम भी बंद करना पड़ा है। किसान इंद्रबहादुर सिंह, सुरेंद्र पाल, रविंद्र सिंह राजावत, मनोज सिंह, अनुरुद्ध सिंह व अरविंद सिंह आदि किसानों का कहना है कि यदि ऐसे ही बारिश हुई तो गेहूं की फसल बर्बाद हो जाएगी। गेहूं का दाना काला पड़ने की भी आशंका है।
उपकृषि निदेशक शैलेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि करीब 80 फीसदी गेहूं की कटाई का कार्य पूरा हो चुका है। 20 फीसदी गेहूं की कटाई शेष रह गया है। बेमौसम की बारिश से किसानों को परेशानी हो रही है। तहसीलदार जितेश वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में हुई बारिश का क्षेत्रीय लेखपालों से सर्वे कराया जाएगा। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें