फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: जिले के 110 गांवों में हर घर जलापूर्ति का काम पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




औरैया। शासन की मंशा के तहत हर घर शुद्ध जल मुहैया कराने में जल निगम की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। रोजाना निर्माण कार्य से लेकर कनेक्शन देने की मॉनीटरिंग हो रही है। वहीं सप्ताह में परियोजनाओं का स्थलीय मुआयना भी किया जा रहा है। इसमें विभागीय अधिकारियों की ओर से जिले के 110 गांव में ओवरहैड टैंक व पाइप बिछाने का काम करते हुए जलापूर्ति देने शुरू कर दिए जाने का दावा किया जा रहा है।

शासन स्तर से जिले में हर घर जल पहुंचाने के लिए 375 ग्राम पंचायतों में परियोजनाओं को धरातल पर उतारने का लक्ष्य दिया गया था। वर्ष 2025 तक इस काम को पूरा किया जाना है। मिले लक्ष्य को भेदने के लिए जल निगम की ओर से लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है। जिले की 196 ग्राम पंचायतों में ओवरहैड टैंक व लाइन बिछाने का काम फिलहाल जारी है। ठेकेदारों से लगातार इस काम को करवाया जा रहा है। गुणवत्ता के मद्देनजर अभियंता लगातार जांचने के लिए स्थलीय मुआयना कर रहे है।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों की ओर से जल जीवन मिशन के तहत 217728 कनेक्शन देने का लक्ष्य वर्ष 2021 में मिला था। जिसके सापेक्ष 166968 लोगों को जलापूर्ति का कनेक्शन भी दिए जाने का दावा किया गया है। जिसके मद्देनजर औरैया जनपद प्रदेश में नंबर वन पायदान पर है। तय लक्ष्य के सापेक्ष 76.69 फीसदी लोगों को कनेक्शन मिल चुके हैं। विभागीय अधिकारी तय समय के अंदर लक्ष्य पूरा कर लेने की संभावना जता रहे हैं।
विज्ञापन








110 गांवों जलापूर्ति पूरी तरह से प्रभावी हो गई है। जिले में वर्तमान समय में 196 परियोजनाओं को लेकर काम चल रहा है। जैसे जैसे बजट आता जा रहा है, अन्य परियोजनाओं को भी धरातल पर उतारने का काम शुरू किया जाएगा। मिशन के तहत कनेक्शन भी भरपूर मात्रा में दिए जा रहे है।-अरुण कुमार, अधिशासी अभियंता जल निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें