फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंबा की पटरी कटने से 150 बीघा फसल जलमग्न

विज्ञापन
विज्ञापन
रुरुगंज। नगला लालजू में बंबा की पटरी कट जाने से तीन गांवों के आसपास की 150 बीघा खेत में खड़ी फसल जलमग्न हो गई। जानकारी देने के तीन दिन बाद भी सिंचाई विभाग के अफसर पटरी बंद न कराए जाने से किसानों में रोष है।
विज्ञापन

कुदरकोट के नगला लालजू के पास बुधवार को बंबा की पटरी कट गई थी। गांव के किसानों ने बताया कि पटरी कटने की जानकारी पर क्षेत्र के किसानों ने उसे बंद कराने का प्रयास किया, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण पटरी बंद नहीं हो सकी।
इस पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी गई। तीन दिन बीत जाने के बाद भी शुक्रवार की शाम तक कोई भी जिम्मेदार पटरी बंद कराने नहीं पहुंचा। इससे पानी नगला लालजू, नगला महुआ, चहैया गांव के किनारे तक जा पहुंचा। इससे किसानों की करीब 150 बीघा तैयार खड़ी बाजरा, धान व बोई गई गई सरसों की फसल जलमग्न हो गई।
विज्ञापन

किसान हरदयाल, रामगोपाल, मनीराम, लालसिंह आदि ने बताया कि सिंचाई विभाग समय से पटरी बंद करा देता तो किसानों को नुकसान न उठाना पड़ता। किसानों ने प्रशासन से लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई और मुआवजे की मांग उठाई है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के जिलेदार प्रेम कुमार सिंह ने बताया कि कटी हुई पटरी की मरम्मत करवाई जा रही है। शनिवार को मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें