मृतक के पांच बेटे धर्म नारायण, रामदास, भगवानदास, ओमप्रकाश, हिम्मत सिंह है। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस और तहसीलदार हरिश्चंद्र मौके पर पहुंचे। तहसीलदार हरिश्चंद्र ने बताया कि पीड़ित परिवार को दैवी आपदा के तहत आर्थिक मदद दिलाई जाएगी।
स्थानीय स्तर पर रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है। मृतक के बेटे धर्मनारायण ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि वर्ष 2017 में पिता को सरकारी कॉलोनी मिली थी। परिवार के सभी लोग एक साथ रहते हैं। कॉलोनी में सभी भाई व उनका परिवार रहता है।
घर के बाहरी हिस्से में बनी कच्ची दीवार के सहारे छप्पर व झोपड़ी रख कर मां राखी व पिता शिवंशकर लाल रहते थे। पास में ही बकरियां भी बंधती थी। रात में बारिश के बाद हवा के तेज झोंका आने के बाद दीवार ढही। गनीमत रही कि पास में सो रही मां बाल बाल बच गई।