फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बजट जारी होने के बाद भी पुल की मरम्मत का इंतजार

Thu, 16 Mar 2023 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शेरगढ़ घाट स्थित यमुना नदी पुल की मरम्मत का काम चार माह बाद भी शुरू नहीं हो सका है, जबकि बजट भी जारी हो चुका है। इधर, वित्तीय वर्ष समाप्त होने और शासन से निर्माण के लिए स्वीकृति पत्र न मिलने से निर्माण को लेकर कई तरह की अटकलें भी लगने लगी है। विभागीय अधिकारी भी टेंडर प्रक्रिया कराने के बाद भी संशय में हैं।
विज्ञापन

पुल निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग के भेजे गए प्रस्ताव के बाद शासन ने 1.13 करोड़ स्वीकृत कर दिए थे। इस बजट से पुल के जर्जर हिस्से की मरम्मत, पुल के बीयरिंग, रेलिंग समेत अन्य कार्य कराए जाने हैं। बजट मिलते ही लोक निर्माण विभाग ने अपने स्तर पर टेंडर प्रक्रिया भी करा दी, मगर अभी तक शासन से स्वीकृति पत्र नहीं मिला। इस कारण टेंडर प्रक्रिया खुलने के साथ ही निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है। वहीं 10 नवंबर से जिलाधिकारी के आदेश पर बंद हुए भारी वाहनों को आज भी बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से होकर चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
बता दें कि इस पुल की खामियां जांचने के लिए दिसंबर माह विशाखापट्टनम से विशेषज्ञों की टीम बुलाई गई। टीम के सर्वे और बारीखियां परखने के बाद ही पुल के पिलर कमजोर होने, बीयिरंग जाम होने व ऊपरी हिस्से पर भार अधिक होने समेत कई खामियां बताईं थी।
विज्ञापन

इन्हें दूर करने के लिए ही लोक निर्माण विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर बजट की मांग की थी। बजट मिलते ही लोगों में उम्मीद जगी थी कि जल्द ही पुल पर भारी वाहनों का अवागमन शुरू हो जाए। इधर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने भी मार्च तक पुल का काम पूरा कर चालू कराए जाने का दावा किया था।


बजट मिल चुका है, पुल निर्माण को लेकर प्रक्रिया तेजी से चल रही है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कराने के साथ काम शुरू कराया जाएगा। इसके लिए पत्राचार भी किया गया है। जैसे ही स्वीकृति पत्र मिलेगा, उसके साथ ही टेंडर खोल दिए जाएंगे और काम शुरु करा दिया जाएगा।- अभिषेक यादव, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें