फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: छात्र-छात्राओं को दिलाई मतदाता जागरूकता की शपथ

Thu, 25 Jan 2024 01:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिलेभर में 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदाता शपथ दिलाई गई। शहर के पुरानी नुमाइश मैदान पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं की पोस्टर, रंगोली, गीत, नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता हुईं। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ने अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलाई। वहीं महाविद्यालयों में छात्र-छात्राओं को मतदाता शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। जिलाधिकारी ने कहा कि अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग निष्पक्ष और बिना किसी दबाव अथवा प्रलोभन के अपनी इच्छा अनुसार कर जनप्रतिनिधि चुनना चाहिए। जिले में संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में अच्छा कार्य करने वाले बीएलओ व सुपरवाइजर को जिलाधिकारी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
अजीतमल के जनता महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. एके शर्मा ने छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई। इस मौके पर एनसीसी प्रभारी डॉ. योगेश दीक्षित, एनएसएस प्रभारी डॉ. वीरेश सिंह भदौरिया, डॉ. उमेश दुबे, डॉ. उमाकांत मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फफूंद के प्राथमिक विद्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर ग्राम प्रधान अमरेश पांडे ने ग्रामीणों को मतदान की शपथ दिलाई। इस मौके पर बीएलओ राजेश कुमार, प्रधानाचार्य सुनील यादव, प्रधानाचार्य राकेश राजपूत आदि मौजूद रहे।

इनसेट
फोटो24एयूआरपी 23- रैली को हरी झंडी दिखाते एडीएम महेंद्र पाल सिंह। संवाद
मतदाता जागरूकता को निकाली गई रैली
औरैया। अंतरराष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शहर के नगर पालिका इंटर कॉलेज में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। एडीएम महेंद्र पाल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली शहर के गोपाल इंटर कॉलेज, भारतीय विद्यालय इंटर कॉलेज, तिलक इंटर कॉलेज आदि स्कूलों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एकत्रित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें