दिबियापुर। सोशल मीडिया पर एक युवक की फोटो असलहे के साथ वायरल हो रही है। मामले में आईजी और औरैया पुलिस के आफीसियल ट्विटर हैंडल से दिबियापुर थाने को आवश्यक जांच कर कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया।
मंगलवार शाम एक ट्वीट किया गया। इसमें एक युवक की दो फोटो लगाई गई। इसमें लिखा है युवाओं ने अलग-अलग अंदाज में असलहों के साथ फोटो खिंचवाने का क्रेज बना रखा है। दिबियापुर थाना प्रभारी भोला प्रसाद ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, जांच की जा रही है।