फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ग्रामीणों को नशे से बचाव के लिए किया जागरूक

Fri, 01 Dec 2023 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा तहसील अजीतमल की ग्राम पंचायत चांदपुर ककरैया में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जागरूकता शिविर में उपस्थित जनों को डॉ. प्रेमा यादव द्वारा महिला कल्याण व नशे से बचाव के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन

उन्होंने नशे को महिलाओं के घरेलू उत्पीडऩ की मुख्य वजह बताया तथा इससे दूर रहने की नसीहत दी। लेखपाल अंकित गुप्ता ने जीव जंतुओं के प्रति दया भाव रखने के लिए प्रेरित किया। पीएलवी अनिल गुप्ता ने स्थाई लोक अदालत, ग्राम न्यायालय व राष्ट्रीय लोक अदालत के लाभ के विषय पर जानकारी दी और पारिवारिक मामलों निस्तारण के लिए प्री- लिटिगेशन स्तर मामलों निस्तारित कराने पर जोर दिया। जिससे फि जूल खर्च से बचा जा सके। ग्रुप लीडर गोविंद ने लिंग असमानता, मोबाइल एवं टीवी के दुष्प्रभाव पीसीपीएनडीटी एक्ट के विषय पर विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर पीएलवी देवानंद दीक्षित, संजीव प्रधान प्रहलाद सिंह राजपूत आदि ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें