औरैया। युवा कल्याण विभाग द्वारा ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता बिधूना ब्लाक के बेला मंडी समिति मैदान में हुई। बालक वर्ग की 1600 मीटर दौड़ में रोहित प्रथम, बृजेंद्र प्रताप द्वितीय, नीतेश तृतीय रहे। 400 मीटर दौड़ में रोहित प्रथम, रितेश द्वितीय, आदिल तृतीय रहे। बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में सीता प्रथम, चंचल द्वितीय, गीता तृतीय रहीं। 100 मीटर फर्राटा दौड़ में सीता प्रथम, पूजा द्वितीय, साधना तृतीय रहीं। 200 मीटर दौड़ में संस्कृति प्रथम, साधना द्वितीय व गायत्री ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वॉलीबाल के बालक वर्ग में सुजानपुर विजेता व बेला उपविजेता रहा।
इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ ग्राम पंचायत बांधमऊ के प्रधान अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में ग्रामीण क्षेत्र के युवक-युवतियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। हनुमंत सिंह इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक डॉ.मुशीर अहमद ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर युवा कल्याण अधिकारी नफीश अहमद, वंदना, नीरज तिवारी, रोहित दुबे, युवराज, यशवीर आदि मौजूद रहे।
-----------------------
फोटो-24एयूआरपी-25- गुगल मीट में मौजूद प्रधानाचार्य। संवाद
इंस्पायर अवार्ड योजना में विद्यार्थियों के पंजीकरण पर जोर
दिबियापुर। इंस्पायर अवार्ड योजना में पंजीकरण कराने को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. चंद्रशेखर मालवीय ने स्कूल के प्रधानाचार्यों के साथ गूगल मीट की। इस दौरान उन्होंने प्रत्येक स्कूल से पांच विद्यार्थियों का चयन करने के निर्देश दिए।
इंस्पायर अवार्ड योजना के नोडल अधिकारी रामेंद्र सिंह कुशवाहा ने बताया कि जो विद्यालय पहले से पंजीकृत हैं वह यूजर आईडी और पासवर्ड से बच्चों का रजिस्ट्रेशन करा दें । जो पहली बार पंजीकरण करेंगे वे विद्यालय का नाम, यूडाइस कोड व प्रधानाचार्य के नाम, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी के साथ विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों की संख्या, नामांकित बच्चों की संख्या तथा कक्षा छह से 10 तक में कुल नामांकित बच्चों एवं विज्ञान शिक्षकों की संख्या के विवरण के साथ पहले विद्यालय का पंजीकरण करें। इसके बाद बच्चों का पंजीकरण कराएंगे। जिसमें बच्चे का नाम, जन्मतिथि, जाति, पिता का नाम, माता का नाम, फोटो, मूल विचार पर आधारित मॉडल की फोटो, मॉडल का नाम, मॉडल का राइट आप (अधिकतम 300 शब्दों में) दर्ज करना होगा। इसके साथ ही बच्चे का आधार कार्ड एवं बैंक खाता विवरण भी देंगे।