फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घरों से जेवर-नकदी, एलईडी पार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। कोतवाली क्षेत्र के दो गांवों में रविवार रात को चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। चोर तीनों घरों से जेवर व नगदी समेत करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गृहस्वामियों व आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की। ग्रामीणों ने पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल उठाए।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के रूपपुर सहार गांव निवासी राजू ने बताया कि रविवार रात को बिजली न आने के कारण वह परिवार के सदस्यों के साथ छत पर सो रहे थे। तभी देर रात को चोर घर में घुस गए और कमरे के अंदर रखे बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे जेवर, 11 हजार रुपये नकद और एलईडी चोरी कर ले गए। सुबह सोकर उठे तो घर में बिखरा सामान देखकर चोरी की घटना की जानकारी हुई। कमरे के बक्से से जेवर व नकदी गायब थे। गांव के बाहर गोविंद व संजू के खेत में जेवर रखने के कवर पड़े मिले। वहीं, बिमटामऊ के मनोज व शिशुपाल यादव के घर में चोर देर रात को घुस गए। दोनों लोग कर ले गए। इधर, शिशुपाल यादव ने बताया कि चोर मकान में बंधी करीब 12 हजार रुपये कीमत की बकरी चोरी कर ले गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार की रात को भी गांव के अवधेश जोशी व ज्ञान सिंह के घर में चोरी हुई थी। पुलिस रात गश्त करें तो चोरी की घटनाओं पर लगाम लग सकती है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गृहस्वामियों व आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की। साथ ही जांच पड़ताल की। इस दौरान पुलिस को गांव से बाहर खेत में कुछ सामान पड़े मिले हैं। कोतवाल प्रभारी जीवाराम ने बताया कि मामले की जांच कर चोरों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें