औरैया। सदर ब्लॉक के गांव इकौरापुर में दो दिवसीय दंगल हुआ। इसमें प्रदेश के कई पहलवानों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम संयोजक एवं दंगल अध्यक्ष टीटू यादव ने बताया कि अंतिम दिन फिरोजाबाद के पहलवान विक्रम और झांसी के भोला सिंह पहलवान के बीच मुकाबला हुआ। इसमें पहलवान विक्रम पहलवान विजयी रहे। मुख्य अतिथि गगन यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष इंडियन रिफॉंमेंस ऑर्गेनाइजेशन ने विजेता पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। बताया कि दंगल में जिले के पहलवानों के साथ-साथ कानपुर देहात, कन्नौज, लखनऊ, जालौन, कानपुर नगर, इटावा आदि जनपदों के पहलवानों ने प्रतिभाग किया था।