औरैया। नगर निकाय चुनाव में न सिर्फ दिग्गजों की साख प्रतिष्ठा पर है, बल्कि चुनावी जीत और हार इन दिग्गजों का सियासी भविष्य भी तय करेगी। 0
भाजपा के प्रत्याशियों के लिए जिला प्रभारी मंत्री डॉ. संजय निषाद के साथ ही सदर विधायक गुड़िया कठेरिया, सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष कमल सिंह दोहरे, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा, जिला प्रभारी प्रमोद अग्रहरि ने जनसंपर्क कर दमखम दिखाया। इसके अलावा डिप्टी सीएमए से लेकर कई सांसदों ने प्रचार में जोश भरने का काम किया। इतना ही नहीं कई पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी भी शामिल रहे। वहीं सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत, पार्टी के विधायक और पदाधिकारियों ने अपनी बात रख प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा और जनसंपर्क किया। बसपा, कांग्रेस और आप के साथ निर्दलीय भी पीछे नहीं रहे। किसी के पार्टी पदाधिकारी और दिग्गज नेता तो किसी के समर्थकों ने दिन रात एक कर मतदाताओं को साधने की कोशिश की। हालांकि जिले के कई नेताओं ने फैसला जनता पर टिका होने की बात कुंडली मार गए हैं।