फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बैरिकेडिंग लगाकर लौटाए गए वाहन, परेशान दिखे राहगीर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। शेरगढ़ घाट स्थित यमुना पुल पर शुक्रवार सुबह बैरिकेडिंग लगाकर दोनों जिलों से आने वाले वाहन रोके जाने लगे। इस बीच जिन्हें पुल बंद होने की जानकारी नहीं थी उन्हें पांच किलो मीटर वापस लौटकर औरैया आना पड़ा। इससे कई राहगीर परेशान नजर आए।
जिलाधिकारी नेहा प्रकाश के आदेश के बाद गुरुवार से यमुना पुल पर पूरी तरह आवागमन बंद कर दिया गया है। इधर पुल पर ज्वाइंटर व बीयरिंग बदलने का काम भी तेजी से शुरू करा दिया गया है। शुक्रवार सुबह लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने जालौन और औरैया सीमा पर दोनों ओर बैरिकेडिंग लगा दी। सुबह के समय काफी लोग जानकारी न होने पर पुल जा पहुंचे। इस दौरान वहां तैनात कर्मियों ने पुल बंद होने की जानकारी दी तो कुछ लोग मजबूरी बता कर निकल जाने की गुहार लगाते रहे। कुछ की परेशानी देख उन्हें जाने भी दिया गया।
विज्ञापन

औरैया की ओर से जाने वाले वाहनों को दोपहर के बाद जालौन चौराहे से ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने रोकना शुरू कर दिया। इससे पहले जो लोग वाहन लेकर निकल गए थे उन्हें पांच किलोमीटर वापस लौटना पड़ा। लोक निर्माण विभाग के जेई कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि बैरिकेडिंग लगा दी गई है। पहला दिन होने के कारण कुछ वाहन निकल गए थे। शनिवार से किसी भी तरह का आवागमन नहीं हाेगा। इसका सख्ती से पालन होगा।

जालौन से आना बंद हुईं सब्जियां
औरैया मंडी में जालौन गांव के काफी किसान सब्जी लेकर पहुंचते हैं। गुरुवार से पुल पर आवागमन बंद होने की जानकारी पर शुक्रवार को कम किसान मंडी व शहर की बाजार पहुंचे। अचानक से सब्जी की अवाक कम होने से बाजार में सब्जी महंगी बिकीं। सब्जी विक्रेताओं ने बताया कि यमुना किनारे सब्जी की खेती करने वाले किसान सुबह मंडी आते थे। जिससे सब्जियां सस्ती मिल जाती थी। अब वह चक्कर लगाकर बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से आएंगे तो किराया अधिक पड़ेगा।
विज्ञापन


पुल पर बदले जाएं 29 ज्वाइंटर
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अभिषेक यादव ने बताया कि पुल पर निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। शुक्रवार से ज्वाइंटर बदलने का काम भी शुरू हो गया है। बताया कि पूरे पुल के 29 ज्वाइंटर बदले जा रहे हैं। इसके लिए कार्यदायी संस्था की ओर से ज्वाइंटर भी मंगवा लिए गए हैं। इसके साथ ही अन्य खामियों को बारी बारी से दूर कराया जा रहा है। कोशिश रहेगी कि एक माह के अंदर सभी काम पूरा करा कर पुल पर आवागमन शुरू कराया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें