फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कोहरे की धुंध में लाइट जला रेंग कर चले वाहन

Thu, 28 Dec 2023 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। गुरुवार को सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान रहने पर जनजीवन काफी हद तक प्रभावित हुआ। लोग घरों में कैद रहे। आलम यह रहा कि सुबह से लेकर शाम तक सूर्यदेवता के दर्शन नहीं हो सके। पूरे दिन कोहरे की धुंध छाई रही। इस दौरान वाहन लाइटें जलाकर मंद गति से सड़क पर रेंगते नजर आए। जगह-जगह अलाव में हाथ सेंककर लोग खुद को गर्माहट देते नजर आए।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। जिले के प्रमुख मार्गों से लेकर हाईवे पर वाहन लाइट जलाकर रेंगते नजर आए। सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा। शीतलहर चलने की वजह से लोग बाइकों से काफी कम चले। सड़क पर वाहनों का आवागमन पिछले दिनों के मुकाबले काफी कम रहा। रोडवेज डिपो में जहां अंदर परिसर में नगर पालिका परिषद की ओर से अलाव जलाया गया, वहीं बाहर यात्रियों से लेकर चालक-परिचालकों ने कूड़े को एकत्रित कर अलाव का इंतजाम किया। जहां गर्माहट पाकर लोग अपनी डगर नापते नजर आए। सुबह से सूर्यदेवता के दर्शन का इंतजार कर रहे लोगों को निराशा तब हुई जब दोपहर के दो बज गए। पूरे दिन सूर्य की किरणों की गर्माहट से लोग वंचित रहे। गर्म कपड़ों में लोग जरूरत के लिहाज से घरों से निकले। शाम होने से पहले ही सड़कों पर सन्नाटा छा गया। मौसम वैज्ञानिक अनंत कुमार ने बताया कि न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। इसमें और गिरावट होगी। सर्द हवाओं के थपेड़ों से बचना होगा। खुद को सुरक्षित रखने के लिए गर्म कपड़े पहनें। शीतलहर से बचाव करना होगा। जरा सी लापरवाही स्वास्थ्य बिगाड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें