फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: रेलवे क्राॅसिंग पर एक घंटे तक जाम में फंसे रहे वाहन सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कंचौसी। दिबियापुर नहर पुल पर हाइट गेज लगने से कंचौसी मार्ग पर आवाजाही बढ़ी है। बुधवार को दोपहर 12 बजे के करीब क्राॅसिंग बंद होने से करीब एक घंटे जाम लगा रहा। जिससे ऑटो, दो पहिया वाहन सवारों के साथ भारी वाहन जाम में फंसे रहे।
कंचौसी रेलवे क्राॅसिंग पर आए दिन फाटक बंद होने से जाम की स्थिति बनी रहती है। जिससे लोग परेशानी उठाते चले आ रहे हैं। इधर दिबियापुर नहर पुल पर हाइट गेज लग जाने से औरैया जाने वाले भारी वाहन कंचौसी क्राॅसिंग से होकर गुजर रहे हैं। इस मार्ग पर वाहनों की संख्या एकाएक बढ़ गई है। सुबह से लेकर देर रात तक आवागमन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार दोपहर 12 बजे के करीब डीएफसी ट्रैक से गुजरने वाले मालगाड़ी गुजारने के लिए क्राॅसिंग बंद की गई। इसके बाद दिल्ली-हावड़ा रूट पर नीलांचल एक्सप्रेस, हावड़ा बीकानेर एक्सप्रेस, नेता जी एक्सप्रेस, सीमांचल एक्सप्रेस सहित तीन मालगाड़ियों के निकलने के बाद क्राॅसिंग को खोला गया। क्रॉसिंग बंद रहने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। एक बजे के करीब क्राॅसिंग खुली तो जल्दी निकलने के चक्कर में कई ऑटो चालक, दो पहिया वाहन सवारों में विवाद की स्थिति बन गई। करीब एक घंटे जाम लगे रहने से लोग गर्मी में परेशान दिखे। स्टेशन अधीक्षक शैलेंद्र कुमार ने बताया ट्रेनों की आवाजाही ज्यादा होने से क्राॅसिंग को बंद किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें