फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सब्जी विक्रेता बेटी ने हाई स्कूल में किया टॉप

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। अमर उजाला में युवाओं के लिए बेहतर पठनीय सामग्री होती है। इसी के चलते वह प्रतिदिन अमर उजाला समाचार पत्र ही पढ़तीं हैं। अखबार में युवा पेज पर नियुक्तियों संबंधी जॉब अलर्ट कालम काफी युवाओं को रोजगार भी दिला चुका है। यह कहना है हाई स्कूल में जिला टॉप करने वाली छात्रा काजल का। काजल ने अमर उजाला से उपहार में मिले केक को परिवार के साथ मिलकर काटा और अपनी सफलता की खुशियों को दोगुना किया।
विज्ञापन


कस्बा बिधूना में मुंशीफ कोर्ट के पीछे बस्ती की रहने वाले मिथलेश कुमार सब्जी की दुकान लगाकर घर का भरण पोषण करते हैं। मिथलेश कुमार की बेटी काजल का सपना आईएएस बनने का है। काजल ने करुणा हायर सेकेंडरी स्कूल राठगांव से हाई स्कूल की परीक्षा 96.50 प्रतिशत अंकों के साथ जिला टॉप किया की है। रविवार को उस समय छात्रा काजल और उनके परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा, जब अमर उजाला ने काजल के घर पहुंचकर उन्हें केक उपहार स्वरूप दिया।
साथ ही फूल मालाएं भेंट कर सम्मानित भी किया। काजल ने मां नीलम देवी बहन नेहा, भाई मोहित के साथ मिलकर केक काटा और खुशी मनाई। वहीं छात्र काजल ने अमर उजाला के संबंध में बताया कि आज भी अमर उजाला अखबार की देश व प्रदेश में लोगो का भरोसा कायम है अमर उजाला हमेशा शिक्षा जगत से से संबंधित जानकारियां उपलब्ध कराने में अपनी भूमिका निभाता है.।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें