फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में वेद की 195वीं रेंक

Sun, 25 Feb 2024 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
ककोर। मुख्यालय समीप स्थित गांव लालपुर निवासी योगेश चौहान के पुत्र वेद चौहान ने 19वीं नेशनल स्तर की एथलेटिक्स चैंपियनशिप प्रतियोगिता में दमखम दिखाते हुए जिले का नाम रोशन किया है। राष्ट्रीय स्तर पर हुई इस प्रतियोगिता में 195वीं रेंक पाई गई है।
विज्ञापन

अहमदाबाद स्थित गुजरात विश्वविद्यालय में 16 से 18 फरवरी के बीच 19वीं नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। जिला से लेकर मंडल व राज्य स्तर पर अव्वल प्रदर्शन करते हुए वेद चौहान को इस प्रतियोगिता में शामिल होने का मौका मिला था। पूरे देश से इस प्रतियोगिता में छह हजार से ज्यादा अंडर 16 बच्चों ने प्रतिभाग किया था। जिसमें वेद की 195वीं रैंक आईं।
उधर होनहार वेद ने बताया कि उसकी इस उपलब्धि के पीछे उसके माता-पिता के अलावा कोच आरपी सिंह का योगदान है। बताया कि वह प्रतिदिन शाम को दो घंटे कोच की देखरेख में गेल स्थित मैदान पर छह सौ मीटर दौड़, लंबी कूद व भाला फेंक की तैयारी पिछले डेढ़ साल से कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें