औरैया। सक्षम अधिकारी की संस्तुति के बिना परिवार रजिस्टर में दो व्यक्तियों के नाम अंकित करने पर डीडीओ ने बिधूना ब्लाक के रुरुखुर्द के ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित किया है।
बिधूना ब्लॉक की ग्राम पंचायत रुरुखुर्द के गांव महतैन निवासी देवी यादव ने सीडीओ अनिल कुमार सिंह को शिकायती पत्र देकर बताया कि रुरुखुर्द के ग्राम विकास अधिकारी अरविंद कुमार ने परिवार रजिस्टर की नकल में उसके परिवार के दो लोगों का नाम गलत तरीके से अंकित कर दिया है। इस मामले की जानकारी पर सीडीओ ने ब्लॉक सहार के बीडीओ को प्रकरण की जांच करने के निर्देश दिए थे। जांच में मामला सही पाया गया।