फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैयाः समूह सखी बन रोजगार के लिए प्रेरित कर रही वंदना

विज्ञापन
समूह में महिलाओं को जानकारी देती बंदना। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
अजीतमल। महिलाएं चाहें तो कुछ भी कर सकती हैं, सिर्फ उनमें किसी काम को करने के लिए जज्बा होना चाहिए। कुछ ऐसा ही कर दिखाया अजीतमल क्षेत्र के बिलावा गांव की वंदना कुशवाहा ने। उन्होंने पति की आर्थिक स्थिति ठीक न देख खुद उनका हाथ बंटाने की ठानी। पहले समूह से जुड़ीं, फिर धीरे-धीरे आठ समूहों का संचालन अपनी देखरेख में करने लगी। अब समूह सखी बनकर महिलाओं को रोजगार के लिए प्रेरित कर रहीं हैं।
विज्ञापन

बिलावा निवासी वंदना बताती हैं कि पति मनोज मेहनत मजदूरी कर घर चलाते थे, कम आमदनी होने पर गृहस्थी ठीक नहीं चल पाती थी। परिवार में पांच सदस्य होने से परेशानी हो रही थी। बताया कि वह इंटर पास थीं, इसलिए कुछ करने की ठानी। इसी बीच उनकी मुलाकात 18 जुलाई 2019 को ब्लाक अधिकारियों से हुई। जिस पर अधिकारियों के सहयोग से श्रीरानारायण स्वयं सहायता समूह संचालित कर महिलाओं से जुड़ीं। धीरे-धीरे कर वह आठ समूह संचालित करने लगीं। इस वक्त करीब 80 महिलाएं उनसे जुड़ कर काम कर रही हैं। वंदना की मेहनत और लगन देखकर उन्हें सखी का दर्जा दिया गया। आज वह कई महिलाओं को समूह के माध्यम से रोजगार के लिए प्रेरित कर स्वावलंबी बना रही हैं।
दिव्यांगों के लिए बनाया ओम शांति समूह
वंदना बताती हैं कि क्षेत्र में कई दिव्यांग महिलाएं ऐसी थीं, जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। इस पर उन्होंने अधिकारियों से संपर्क किया और उनके लिए अलग से ओम शांति समूह का गठन किया। समूह में 10 महिलाएं हैं, जिन्हें वह कई तरह के प्रशिक्षण देकर रोजगार परख बना रही हैं। सिलाई, कढ़ाई में दक्ष होकर कई महिलाओं ने अपना काम भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

बैंक बीसी बनीं तो दूर होने लगी समस्याएं
वंदना के समूह संचालन का तरीका और लगन देख आईसीआईसीआई बैंक ने उन्हें बैंक बीसी बनाया। इसके बाद उन्हेें 75 हजार रुपये का अनुदान दिया गया। उससे उन्होंने एटीएम डिवाइस, फोन, नोट चेक करने की मशीन लाकर एक आफिस खोला और उसी में मिनी ब्रांच संचालित की। अब गांव की महिलाओं को समूह के पैसों के लेनेदेन के लिए बैंक के चक्कर भी नहीं लगाने पड़ते हैं।

वंदना कुशवाहा- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें