फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: औरैयाः चौकी प्रभारी की कार से टकराई वैन, नौ घायल

विज्ञापन
हादसे की जानकारी पर अस्पताल पहुंच घायलों से जानकारी लेते सीओ महेंद्र प्रताप सिंह। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
बिधूना। कोतवाली क्षेत्र के कमलपुर नहर के पास चौकी प्रभारी सुजानपुर की कार से वैन टकरा गई। हादसे में चौकी प्रभारी समेत वैन सवार नौ लोग घायल हो गए हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया है।
विज्ञापन

सुजानपुर चौकी प्रभारी उदय प्रकाश कार से मंगलवार शाम सात बजे के करीब बिधूना की तरफ जा रहे थे। पीछे से कानुपर देहात के रसूलाबाद निवासी तौफीक अपने परिजनों के साथ बहन की चौथी लेने वैन से इटावा जा रहा था। कमलपुर नहर के पास वैन के पहुंचते ही चालक ने संतुलन खो दिया और तेज रफ्तार से चौकी प्रभारी की कार से जा टकराई। टक्कर लगने से वैन नहर में जाने से बाल-बाल बच गई।
हादसे में वैन सवार तौफिक, रेहान, सोहेल, सोनी, आमिरा, माहिरा, कसक, आफिया व मुन्ना घायल हो गए। वहीं, दरोगा भी चुटहिल हो गए। चीख पुकार मचने पर स्थानीय लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना सीओ बिधूना महेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और घायलों को बिधूना सीएचसी में भर्ती कराया। बताया कि दोनों कार सवार अगर तहरीर देते है तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें