औरैया। शहरी बाशिंदों को बेहतर जलापर्ति के लिए अब पंप हाउसों में खराब वॉल्ब चेंबर बाधा नहीं बनेंगे। इन्हें चयनित कर पालिका खराब वॉल्ब चैंबरों की मरम्मत कराएगी। इसके लिए पालिका ने तैयारी शुरू कर दी है। नगर पालिका औरैया में 25 वार्ड आते हैं। इन वार्डों की आबादी करीब सवा लाख के आसपास है। यहां के लोगों को शहरी सीमा में बनी 12 पानी की टंकियों के जरिए जलापूर्ति होती है। रखरखाव के अभाव में अधिकांश पानी टंकियों पर वॉल्ब चेंबर खराब हो गए हैं। जिस कारण आए दिन वॉल्ब से छेड़छेड़ होती है। इससे शहर के वार्डों में जलापूर्ति में भी व्यवधान बनता है। इसे देखते हुए नगर पालिका की ओर से सभी पंप हाउसों में वॉल्ब चेंबरों मरम्मत कराकर सुरक्षा को लोहे के ढक्कन भी लगाने का फैसला लिया। इस पर करीब 25 लाख बजट व्यय किया जाएगा। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने बताया कि पंप हाउसों पर वॉल्ब चेंबरों की मरम्मत कराने कराई जाएगी।साथ ही सुरक्षा के लिहाज से उन पर लोहे के ढक्कन लगवाए जाएंगे। संवाद