संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही बाजार की रंगत बदलने लगी है। खासकर धनतेरस के लिए बाजार तैयार है। बाजार में लोगों की आवाजाही शुरू हो चुकी है और दुकानों पर आकर्षक डिजाइन और बेहतरीन कलेक्शन के साथ बर्तन भी खनकने लगे हैं।
इस बार धनतेरस के बाजार में तांबे का मटका और मटके वाली प्याली लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। लोग इनकों हाथों हाथ ले रहे हैं। 200 से ढाई हजार तक का यह आइटम बाजार में उपलब्ध है। व्यापारियों का कहना है कि अभी से लोगों का रुझान अच्छा मिल रहा है। धनतेरस तक अच्छी कमाई के आसार हैं। सुबह 11 से रात 11 बजे तक बाजार में रौनक बनी हुई है।
शहर में 20 से 25 दुकानों के साथ बर्तन बाजार सज चुका है। इसके साथ ही बाजार में लोगों की खरीदारी शुरू हो गई है। इन दुकानों पर इस बार नया कलेक्शन आया है जो लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। इसमें विशेष कर तांबे का मटका लेने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। तांबे का मटका दो से ढाई हजार रुपये तक बाजार में उपलब्ध है। लोग महंगाई को दर किनार कर इसको हाथों हाथ ले रहे हैं।
स्वास्थ्य के लिए भी तांबे का पानी का सेवन अच्छा माना गया है। इसके साथ अभी तक स्टील की बिना किसी डिजाइन की प्याली तो हर किसी ने देखी होगी, लेकिन इस बार बाजार में स्टील का गोल मटका प्याली आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। यह बाजार में 200 से 500 रुपये तक बाजार में उपलब्ध है। जिसको लोग आगे बढ़चढ़ कर खरीद रहे हैं। इसके अलावा आकर्षक डिजाइन किए हुए गिलास 180-300 रुपये तक उपलब्ध हैं। जबकि चम्मचों का सेट 120 रुपये के हिसाब से मिल रही है।
-
यह हैं वस्तुओं के दाम
सामान दाम
लक्ष्मी, गणेश मूर्ति 150 से सात हजार
अखंड त्योति 50-1800 तक समई
थाली-तांबा 30-700 रुपये तक
सिंहासन 100-500 रुपये तक
गंगा सागर 200-300 रुपये तक
लड्डू गोपाल 200-1000 रुपये तक
व्यापारियों की बात
फोटो-4- माेनू गुप्ता
त्योहार पर अभी से खरीदारी की शुरूआत हो गई है। अभी बाजार उठा है। उम्मीद है कि धनतेरस आते-आते इस पर अच्छा बिजनेस कर सकते हैं। इस पर आकर्षक आइटम भी लोगों को लुभा रहे हैं। - मोनू गुप्ता, बर्तन बाजार
-
फोटो-5- राजकुमार पोरवाल
अभी शुरुआती खरीद हो रही है। अभी धनतेरस की खरीदारी की तैयारियां चल रही हैं। मार्केट में नया माल आया है। जिसकी खरीदारी की शुरूआत होने लगी है। उम्मीद है कि धनतेरस तक और बेहतर होने की उम्मीद है। - राजकुमार पोरवाल, बर्तन बाजार