फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सीएचसी पुर्वा में मरीज की मौत पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहार। थाना क्षेत्र के गांव पुर्वा मदारी निवासी एक व्यक्ति ने सीएचसी पुर्वा तरा की इमरजेंसी में दम तोड़ दिया। परिजनों ने 15 मिनट तक इलाज न मिलने का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। साथ ही जनप्रतिनिधियों समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को फोन से शिकायत दर्ज कराई। स्थिति बिगड़ते देख कई थानों का फोर्स अस्पताल परिसर में आ गई।
विज्ञापन


पुर्वा मदारी निवासी रमेश कुमार (42) को गुरुवार सुबह पेट में तेज दर्द होने लगा। तबीयत बिगड़ते देख परिजन उसे सहार में किसी प्राइवेट डॉक्टर के पास ले गए। जहां जांच में बीपी बढ़ा देख डॉक्टर ने इलाज करने से मना करते हुए परिजनों को अस्पताल लेकर जाने की सलाह दी। इस पर परिजन रमेश को लेकर सीएचसी पुर्वा तरा पहुंचे।
परिजनों का आरोप है कि जहां 15 मिनट तक इलाज नहीं मिला, जिससे रमेश की मौत हो गई। यह देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई। उन्होंने हंगामा करते हुए उच्चाधिकारियों को फोन करके समय से इलाज न करने व डॉक्टर न होने की शिकायत की। उधर मामला बिगड़ता देख कई थानों की फोर्स अस्पताल पहुंच गई।
विज्ञापन

इस बीच पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने को कहा, जिस पर परिजनों ने मना कर दिया। परिजन उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने पर अड़ गए। इसके बाद सीओ बिधूना अशोक कुमार सिंह व एसडीएम हरिश्चंद्र ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से बात की। पत्नी पिंकी व पिता कोमल प्रसाद ने बताया की जब वह रमेश को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे, तो वहां पर डाॅक्टर मौजूद नहीं थे।
अगर इलाज समय पर मिल जाता तो जान बच जाती। इस दौरान सीएमओ सुनील कुमार भी मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने परिजनों को टीम बनाकर जांच कराने का आश्वासन दिया। वहीं एसडीएम ने परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की बात कही। उन्होंने बताया की दो बच्चों को चार-चार हजार रुपये प्रति माह लाभ दिया जाएगा। क्योंकि उसके पास मनरेगा कार्ड है।
इनसेट-
पति की मजदूरी से होता था परिवार का गुजारा
पत्नी पिंकी ने बताया कि उसके पति रोज मजदूरी करने जाते थे। वही घर को चला रहे थे। बताया कि उसकी तीन बेटियां पूनम देवी (12), पुष्पा (11), शिवानी (11) व एक बेटा देव (5) है। इस बीच सीएमओ डॉ. सुनील कुमार ने अस्पताल अधीक्षक डाॅ. जितेंद्र कुमार से रात में मौजूद स्टाप की जानकारी ली। साथ ही लापरवाही के चलते उन लोगों के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। सीओ अशोक कुमार सिंह के निर्देश के बाद थाना प्रभारी अजय कुमार ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
इनसेट-
सीएचसी पर अक्सर नदारत रहते हैं डॉक्टर
सूत्रों के मुताबिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुर्वा तरा में डाक्टरों के समय से न आने की बात कोई नई बात नहीं है। कुछ समय पहले भी डॉक्टर के अस्पताल में न होने के चलते एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का बुरा हाल है। यहां मरीजों को सही इलाज नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें