फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मुआवजे के लिए मजदूर का शव रखकर किया हंगामा

Tue, 27 Jun 2023 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 26एयूआरपी-24- मृतक मजदूर के परिजनों को समझाते एएसपी दिगंबर कुशवाहा। संवाद
विज्ञापन

- एएसपी व सीओ ने शांत कराया मामला, दोपहर बाद हुआ अंतिम संस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। मध्य प्रदेश के इंदौर में थाना किशनगंज क्षेत्र के राऊ रंगवाला में मजदूरी करने गए युवक की शनिवार रात सांप के डसने से मौत हो गई। सोमवार को परिजन शव को लेकर सहार थाना क्षेत्र के पुर्वा जैन पहुंचे। यहां पर परिजनों ने इलाज में लापरवाही और मुआवजे की मांग पर शव रख हंगामा करना शुरू कर अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। मामले की जानकारी पर एएसपी व तहसीलदार पहुंचे। किसी तरह समझाकर परिजनों को शांत कराया। दोपहर बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

सहार थाना क्षेत्र के पुर्वा जैन निवासी इकबाल उर्फ युसुफ (35) पुत्र छोटे खां मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। वह मजदूरी करने के लिए इंदौर के किशनगंज थाना क्षेत्र राऊ रंगवाला में मजदूरी करने गया था। शनिवार रात को सोने के दौरान सांप ने उसके दाहिने हाथ में डस लिया। उसने पास में लेटे साथी मजदूर राजू, मानसिंह, अनिल व प्रदीप को बताया कि उसे सांप ने डस लिया है। साथी मजदूरो ने ठेकेदार धर्मेंद्र ठाकुर को फोन किया पर ठेकेदार का फोन नहीं उठा। जिसके चलते उसे रात में इलाज नहीं मिल सका। रविवार सुबह छह बजे हालत बिगड़ने पर साथी उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। साथी मजदूर पोस्टमार्टम के बाद शव पुर्वा जैन ले आए। शव घर पर पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजनों ने ठेकेदार पर लापरवाही करने का आरोप लगाकर शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। पिता ने ठेकेदार पर कार्रवाई और परिवार को भरण पोषण के लिए मुआवजे की मांग शुरू कर दी। हंगामा व शव का अंतिम संस्कार न होने की जानकारी थाना प्रभारी कालीचरन ने उच्चाधिकारियों को दी। इस पर एएसपी दिगंबर कुशवाहा, सीओ बिधूना अशोक कुमार सिंह,तहसीलदार जीतेश वर्मा पहुंचे। परिजनों को समझाने और कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद दोपहर बाद अंतिम संस्कार किया गया। एएसपी ने बताया कि परिजन ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगा थे। समझाकर शव का अंतिम संस्कार कराया गया है। तहसील अधिकारियों ने मदद का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें