फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: अचेत मिली युवती को मिला परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
अनंतराम। चौकी क्षेत्र में 19 जून 2026 को अचेत मिली युवती को आखिरकार उसका परिवार मिल गया है। पुलिस ने सोशल मीडिया की मदद से उसकी पहचान सुनिश्चित की।
विज्ञापन


युवती बदहवास हालत में मिली थी और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कोतवाल रमेश सिंह ने उसकी तस्वीर सोशल मीडिया के विभिन्न समूहों में साझा की। इसी बीच, सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव नसीराबाद निवासी अक्षय कुमार अपनी गुमशुदा बहन की रिपोर्ट दर्ज कराने सदर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने उन्हें सोशल मीडिया पर प्रसारित फोटो दिखाई। अक्षय कुमार ने युवती की पहचान अपनी बहन एलिस के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने परिवार को अस्पताल भेजा। जांच और औपचारिकताएं पूरी करने के बाद एलिस को परिजनों को सौंप दिया गया। परिवार ने बेटी को सकुशल पाकर पुलिस का आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें