फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: भतीजी की बरात आने के चंद घंटे पहले चाचा की करंट लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेला (औरैया)। थाना क्षेत्र के गांव याकूबपुर में भतीजी की बरात आने के चंद घंटे पहले चाचा की करंट लगने से मौत हो गई। शादी की खुशियां मातम में बदल गई। देर शाम सादे समारोह में शादी की रस्में अदा की गईं। देर रात तक बरात नहीं आई। कार्यक्रम स्थल पर सन्नाटा है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव याकूबपुर निवासी भगवानदास ने बताया कि पुत्री की बृहस्पतिवार को बरात आने की तैयारियां चल रही थी। सभी लोग तैयारियों में लगे थे। भगवानदास दोहरे ने बताया कि उनकी पुत्री सुलेखा की बरात बृहस्पतिवार को फफूंद थानाक्षेत्र के गांव चमरूआ से आनी थी। सुबह घर के सभी लोग काम में लगे हुए थे। छोटा भाई शिवकुमार (35) सुबह घर के मेन गेट के पास खड़े थे। तभी मेन गेट पर बिजली तारों से करंट आ जाने से शिवकुमार झुलस गए। वह लोग कुछ समझ पाते तब तक शिवकुमार ने दम तोड़ दिया। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके दो पुत्री लक्ष्मी, गोपी व पुत्र पीयूष है। पत्नी सुमन पांच माह के गर्भ से है। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल रहा। थाना प्रभारी निरीक्षक विनेश कुमार ने बताया कि भाई भगवानदास की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शिकायती पत्र मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें