फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya Crime: चाचा पर छह वर्षीय भतीजी संग दुष्कर्म करने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 05 Jun 2023 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया जिले में बेला थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने अपने चचेरे देवर पर छह वर्षीय बेटी संग दुष्कर्म करने का आरोप लगा पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। बेला थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसके पति खेती कते हैं।

विज्ञापन


उसके चचेरे देवर सुमित का घर में आना-जाना है। आरोप लगाया कि 23 मार्च को वह पति संग बाहर गई थी। घर में छह वर्ष की बेटी अकेली थी। तभी सुमित घर में आया और बेटी के साथ दुष्कर्म कर भाग निकला। देर शाम को जब घर आई तो बेटी ने पूरी घटना बताई। उसने 25 मई को बेला पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई पर पुलिस ने टरका दिया।

आरोपी द्वारा कार्रवाई के लिए धमकी दी जाने पर रविवार को थानाध्यक्ष को दोबारा प्रार्थना पत्र दिया। थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर की गई है। मासूम का डॉक्टरी परीक्षण करवाया जा रहा है। ग्रामीणों की ओर से घटना के पीछे जमीनी रंजिश बताई गई है। मेडिकल रिपोर्ट व जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें