फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बुढ़वा मंगल पर हनुमान मंदिरों में अखंड रामायण, मेले में उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दिबियापुर।
बुढ़वा मंगल के अवसर पर दिबियापुर के हनुमान मंदिरों में धार्मिक आयोजनों की धूम रही। भक्तों ने मन्नत पूरी होने पर झंडे चढ़ाए। अखंड रामायण एवं सुंदर कांड पाठ के समापन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन भी हुआ।

सेहुद स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में सुबह से ही आस्थावानों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। यहां विलरायां पनवाड़ी राजमार्ग पर स्थित दिबियापुर औरैया मार्ग पर लगे मेले के कारण बड़े वाहनों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग लगाई गई। मेले में भक्तों ने खरीदारी की। मंदिर में कई भक्तों ने झंडे चढ़ाए। सुंदर कांड के समापन अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मंदिर के पास स्थित सर्वोदय धर्मकांटा पर सर्वोदय पब्लिक चेरिटेबल सोसायटी के पदाधिकारियों आदर्श यादव एवं उनके सहयोगियों ने विशाल भंडारे का आयोजन किया। यहां देर रात कर हजारों की संख्या में आस्थावानों ने प्रसाद छका। दिबियापुर में ककराही पुलिया के पास स्थित संकट मोचन श्री हनुमान मंदिर में भक्तों ने हनुमान जी को लाल चोला चढ़ाया। यहां सोमवार से चल रहे अखंड रामायण के पाठ का विसर्जन हवन पूजन के साथ हुआ। यहां प्रसाद वितरित किया गया। पुराने पेट्रोल पंप तिराहे पर स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में भक्तों ने भोग प्रसाद चढ़ाकर मन्नतें मांगी।
विज्ञापन

भगवतीगंज स्थित श्री बाबा परमहंस धाम में सुंदर कांड पाठ का आयोजन हुआ। समापन अवसर पर प्रसाद वितरित किया गया। इधर, रामगढ़ कस्बा स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में हनुमान कमेटी के कार्यकर्ताओं ने सुंदरकांड का आयोजन किया। समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें