फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: अलग-अलग जगह पर करंट की चपेट में आने से दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रुरुगंज। थाना क्षेत्र के बांझरहार में शनिवार देर शाम को पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। वहीं भाईपुरा में धान की फसल में पानी लगाने के लिए गए किसान की सबमर्सिबल को चालू करने के दौरान लगे करंट से जान चली गई।
भाईपुरा निवासी आशीष यादव (38) पुत्र सुरेश चंद्र शनिवार शाम को धान की फसल में पानी लगाने के लिए गया था। पानी लगाने के दौरान बिजली ट्रिप करने की वजह से सबमर्सिबल बंद हो गई। बिजली दोबारा आने पर वह सबमर्सिबल को चालू करने के लिए खेत पर बने कमरे में गया था। सबमर्सिबल चालू करने के दौरान एक तार स्टार्टर से टूट कर उसके ऊपर गिर गया। जिससे झुलसने की वजह से उसकी मौत हो गई। पंपहाउस पर पानी पीने के लिए पहुंचे किसान ने आशीष को मृत देख जानकारी आसपास मौजूद किसानों को दी।
विज्ञापन

जानकारी पर परिजन रोते बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। मृतक के पिता सुरेश चंद्र की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं बांझरहार निवासी शिशुपाल सिंह (40) पुत्र मलखान सिंह शनिवार देर शाम को कमरे में आराम करने के लिए गया था। फर्राटा पंखा चालू करने के दौरान वह करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस कर जमीन पर गिर गया। कुछ देर बाद कमरे में पहुंचे परिजनों ने उसे बेहोशी की हालत में पड़ा देख परिजनों ने पंखे के प्लग को हटाकर आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाने लगे।
विज्ञापन

अस्पताल पहुंचने से पहले ही शिशुपाल ने दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष मूलेंद्र चौहान ने बताया कि करंट लगने से दो युवकों की मौत हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें