फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: नशे की हालत में भिड़े दो युवक, एक ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादगंज। क्षेत्र के गांव दलेलनगर में दो युवक नशे की हालत में एक दूसरे से भिड़ गए। जिसमे एक युवक ने दूसरे को चाकू मार दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को सीएचसी अजीतमल पहुंचाया। जहां से उसे सैफई रेफर कर दिया। सैफई ले जाते समय रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के दलेल नगर निवासी मोहसिन पुत्र मुन्ना का पड़ोसी नूर आलम (25) पुत्र मुख्तार आलम से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ते बढ़ते मारपीट तक पहुंच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इसी बीच मोहसिन के हाथ में कहीं से एक चाकू लग गया। उसने चाकू का वार नूर आलम के पीछे से दाएं कंधे के नीचे कर दिया। जिससे नूर आलम गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर पहुंचे मुरादगंज चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार ने घायल को सीएचसी अजीतमल पहुंचाया। जहां से हालत गंभीर बनी रहने पर नूर आलम को सैफई रेफर कर दिया गया। जहां रास्ते में नूर आलम की मौत हो गई। जबकि आरोपी युवक को पुलिस ने मौके से ही हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

घटना के समय दोनों ही युवक शराब के नशे में बताए गए। घटना के बाद गांव में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई हैं। घटना की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली। वहीं गांव में कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह के साथ भारी पुलिस बल व पीएसी तैनात कर दी गई है। वहीं फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें