औरैया। कोतवाली क्षेत्र के हाईवे रोड ग्राम रौतियापुर की समीप बुधवार की दोपहर बाइक में कार ने टक्कर मार दी। इससे पॉलिटेक्निक की परीक्षा देने सिकंदरा जा रहे बाइक सवार दो परीक्षार्थी गंभीर रूप से घायल हो गये। 50 शैया जिला संयुक्त चिकित्सालय से दोनों को रेफर कर दिया गया। अयाना थाना क्षेत्र के ग्राम रोशनपुर निवासी आमोद चतुर्वेदी (19) बुधवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे गांव के ही अपने एक अन्य साथी चंद्र प्रकाश के साथ बाइक से पॉलिटेक्निक की परीक्षा देने के लिए कानपुर देहात के सिकंदरा जा रहे थे। जैसे ही बाइक कोतवाली क्षेत्र के हाईवे रोड स्थित रौतियापुर के सामने पहुंची, उसी समय पीछे से आ रही एक कार ने टक्कर मार दी।
इससे बाइक सवार दोनों युवक रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घयालावस्था में दोनों युवकों को स्थानीय 50 शैया युक्त जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों युवकों को सैफई रेफर कर दिया।