फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: विकास कार्यों में अनियमितता मिलने पर दो सचिव निलंबित

Sat, 08 Apr 2023 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। विकास कार्यों के साथ मनरेगा में अनियमितता पाए जाने पर दो पंचायत सचिवों को निलंबित किया गया है। साथ ही विभागीय जांच शुरू की गई है। सदर ब्लॉक कस्बा जाना और निगड़ा में मनरेगा कार्य में वित्तीय अनियमितता बरती गई। इसके साथ ही विकास कार्यों में लापरवाही बरती जा रही थी। इस मामले को लेकर कुछ लोगों ने सीडीओ से शिकायत की। शिकायत पर जांच कराई गई तो विकास कार्यों में हीलाहवाली और मनरेगा के कार्य में कुछ अनियमितताएं पाई गई। बीडीओ की रिपोर्ट के बाद कस्बा जाना की सचिव संध्या सिंह व निगड़ा के सचिव रवींद्र सिंह को निलंबित कर दिया गया है। सीडीओ ने बताया कि दोनों सचिवों के निलंबित कर अलग अलग ब्लॉकों में संबद्ध किया गया है। इसके साथ ही पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें