फोटो-36- स्कूली वाहन की जांच करते एआरटीओ। स्रोत:कर्मचारी
औरैया। बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले स्कूल वाहन चालकों और प्रबंधकों के खिलाफ परिवहन विभाग ने पूरी तरह से कमर कस ली है।
मिशन सेफ फ्यूचर अभियान के तहत शुक्रवार को एआरटीओ ने शहर में स्कूली वाहनों की जांच की। इस दौरान दो वाहन के रजिस्ट्रेशन न होने पर सीज कर दिया गया।
एआरटीओ एनसी शर्मा ने टीम के साथ शहर में स्कूली वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान 13 स्कूली वाहनों में विभिन्न कमियां मिलीं। सभी वाहनों का एआरटीओ ने चालान काटने के बाद जाने दिया। वहीं बिना रजिस्ट्रेशन के अवैध रूप से दौड़ रहे दो स्कूली वाहनों को सीज कर दिया। सीज किए गए वाहनों को देवकली चौकी के पास खड़ा करा दिया गया।
एआरटीओ एनसी शर्मा ने बताया कि एक जुलाई से 15 जुलाई तक यह अभियान चलेगा। उन्होंने सभी स्कूल प्रबंधन और वाहन चालक तय मानकों का पालन करने की अपील की।