फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: संदिग्ध परिस्थिति में चारपाई समेत जिंदा जली वृद्ध महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिधूना (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आदर्श नगर में गुरुवार की रात 11 बजे एक वृद्धा चारपाई समेत जिंदा जल गई। धुआं उठने पर दूसरी मंजिल पर लेटे नाती ने नीचे जाकर देखा तो आग की लपटें उठ रही थीं। किसी तरह आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक वृद्धा दम तोड़ चुकी थी। पुलिस व फोरेंसिक ने मौके पर जांच-पड़ताल की।
मोहल्ला आदर्श नगर में गुरुवार रात सत्ता देवी (85) खाना खाने के बाद मकान के ग्राउंड फ्लोर में चारपाई पर लेटी थीं। सत्ता देवी के पुत्र हरसरन ने बताया कि सभी लोग खाना खाने के बाद ऊपर सोने चले गए। मां चारपाई पर लेटी थीं। अचानक रात 11 बजे के करीब नीचे धुआं उठने पर बेटे देवांशु ने नीचे जाकर देखा तो आग की लपटें उठ रही थी।
विज्ञापन

शोर मचाने पर सभी पहुंचे। जहां उन्होंने आग पर पानी डाला, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। उधर सूचना पर सीओ भरत पासवान व कोतवाल श्रीकेश भारती मौके पर पहुंचे। आग की वजह जानने के लिए दमकल टीम को बुलाया गया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शाम के समय वृद्धा का शव गांव पहुंचा। जहां शव का अंतिम संस्कार हुआ।

माचिस साथ रखती थीं मां
बेटे हरसरन ने बताया कि मां सत्ता देवी बहुत वृद्ध थीं। वह हमेशा अपने साथ माचिस रखती थीं। शायद रात में उठी होंगी तो किसी तरह माचिस जलाने के दौरान आग की चपेट में आ गई हों।
विज्ञापन

-
आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। सभी बिंदुओं पर पड़ताल की जा रही है। दमकल के साथ फोरेंसिक टीम से साक्ष्य जुटाए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। जिसके आने के बाद मामला कुछ हद तक सुलझ सकेगा। - भरत पासवान, सीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें