फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: रंजिश में दो पक्ष भिड़े, जमकर चले ईंट-पत्थर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रुरुगंज। कुदरकोट थाना क्षेत्र के मनीकोठी में मंगलवार रात दो पक्षों में मंदिर पर लगे तार हटाने को लेकर विवाद हो गया। इसमें दोनों पक्षों की ओर से जमकर ईंट-पत्थर चले। इसमें प्रधान की पत्नी सुनैना व भाई को चोटें आईं। घटना पर देर रात पहुंची पुलिस ने जानकारी की।
प्रधान विपिन कुमार ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया की देर रात कुछ लोग दरवाजे पर आए और शोर मचाने लगे। तभी पत्नी सुनैना ने गेट का दरवाजा खोला तो करीब 15 लोगों ने घर पर हमला बोल दिया। ईंट-पत्थर चलाने शुरू कर दिए। इससे पत्नी व भाई को गहरी चोटें आईं। इसको पुलिस ने डाक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर कल्पना देवी ने भी पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि ग्राम प्रधान ने उसके घर की लाइट काट दी। इसका विरोध करने पर प्रधान अपने साथियों के साथ आए और पति के साथ मारपीट करने लगे। वहीं सीओ अशोक कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा हुआ है। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है। सूचना पर कुदरकोट थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। मामले की जांच हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें