फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: प्रधानाध्यापक पर हमला करने में दो नामजद

Sat, 04 Mar 2023 11:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानाध्यापक पर हमला करने में दो नामजद
विज्ञापन

- लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी मारी, हालत गंभीर
संवाद न्यूज एजेंसी
बेला। कस्बे में बाइक सवार प्रधानाध्यापक पर कुछ लोगों ने लाठी डंडों और कुल्हाड़ी से हमला किया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
थाना क्षेत्र के निवाजपुर निवासी मेघनाथ ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि उनका बेटा सतीश चंद्र प्राथमिक विद्यालय नौगवा में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत है। शुक्रवार सुबह वह स्कूल जाने के लिए बाइक से निकला था। कस्बा बेला स्थित एसएसडी इंटर कॉलेज के पास पीछे से ऑटो व बाइकों पर सवार होकर आए प्रबल उर्फ सोनू निवासी सहायल रोड याकूबपुर, सनी निवासी भरखा व कुछ अज्ञात लोगों ने उसे लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी से मारकर घायल कर दिया। मारपीट होते देख बचाने आए ग्रामीणों को पास आता देख आरोपी बेटे को अधमरा छोड़कर भाग गए। ग्रामीणों ने उसके बेटे को बेला के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से उसे गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें