फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: गेल के ऑफिसर के दो मोबाइल और जी-मेल आईडी हैक

Thu, 11 Apr 2024 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। असम के मूल निवासी गेल के ऑफिसर की जी-मेल आईडी और मोबाइल डिवाइस, साइबर अपराधी ने हैक कर ली। पीड़ित ने मामले की शिकायत दिबियापुर थाना पुलिस से की है। पुलिस ने साइबर थाने में शिकायत करने के लिए कहा है।
विज्ञापन


बुधवार को थाने पहुंचे गेल के सी एंड पी ऑफिसर असम निवासी एमएदुल रहमान ने बताया कि दो मोबाइलों पर चलने वाले उनके गूगल अकाउंट और जी-मेल आईडी हैकर्स ने हैक कर लिए हैं। उन्होंने मोबाइलों पर संचालित पांच जी-मेल आईडी बंद कर दीं। मोबाइल फार्मेट करने के बाद दोबारा नई जी मेल आईडी बनाई तो वह भी हैकर्स ने हैक कर ली।
उनके मोबाइल पर बार-बार लॉग इन करने का मेसेज आता है। आरोप लगाया कि हैकर्स द्वारा उनके जी-मेल आईडी से संचालित यूट्यूब को स्मार्ट टीवी पर चलाया जाता है। एनटीपीसी चौकी प्रभारी सोनी रावत ने बताया कि पीड़ित को साइबर थाने में शिकायत करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें