फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमने-सामने बाइकों की भिड़त में दो की मौत, दो गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-04एयूआरपी- 21 सीएचसी में घायल का इलाज करते डॉक्टर व पूछताछ करते थानाध्यक्ष। संवाद
विज्ञापन

सहायल (औरैया)। सौथरा-सहायल मार्ग पर पुरवा बक्सा गांव के सामने सोमवार देर रात दो बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें दो की मौत और दो लोग घायल हो गए।
बेला थाना क्षेत्र के याकूबपुर गांव निवासी नत्थू खां के बेटे ईशू (27) की गांव में टेलर की दुकान है। वह सोमवार शाम अपने दोस्त राधेश्याम (35) के साथ बाइक से कहीं गया था। रात 12 बजकर 20 मिनट पर वह दोनों गांव की तरफ लौट रहे थे।
विज्ञापन

तभी सौथरा-सहायल मार्ग पर पुरवा बक्सा गांव के सामने सहायल के बरियारेमऊ निवासी सोनू यादव व अमन की बाइक से भिड़ंत हो गई।
चारों लोग उछलकर दूर जा गिरे और बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिस चारों लोगों को सहार सीएचसी ले गई। वहां पर डॉक्टर ने ईशू व राधेश्याम को मृत घोषित कर दिया। हालात गंभीर होने पर सोनू व अमन को कन्नौज के तिर्वा स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर किया।
पुलिस ने बाइक नंबर व आसपास मौजूद ग्रामीणों की मदद से दोनों मृतकों की पहचान कर जानकारी उनके परिजनों को दी। राधेश्याम की पत्नी सुषमा व बेटी ईशा का घटना के बाद बुरा हाल रहा।
बेटी ने बताया कि पिता किसी काम से जाने की बात कहकर घर से निकले थे। ईशू के भाई शिब्बू खां ने बताया कि उसकी शादी नहीं हुई थी। सहायल थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सहायल के सोनू यादव की शादी का रिश्ता पक्का होने की खुशी में वह अपने मित्र अमन के साथ भुलाहार में स्थित एक होटल में गए थे। होटल में पार्टी करने के बाद दोनों लोग घर लौट रहे थे। तभी हादसा हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें