फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 484 लाख रुपये से दो राजकीय आईटीआई संस्थानों का होगा उन्नयन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। निदेशालय प्रशिक्षण एवं सेवायोजन कार्यालय लखनऊ की ओर से जारी हुए पत्र में जिले राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अजीतमल व बिधूना के लिए 484 लाख रुपये जारी हुए हैं। इस धनराशि से दोनों संस्थानों का उन्नयन कराया जाएगा।
टाटा टेक्नोलाॅजी के सहयोग से दोनों संस्थानों को पूर्व में 50-50 लाख रुपये की धनराशि प्राप्त हुई थी। काफी कुछ इंतजाम कराए गए। अब 2023-24 वित्तीय वर्ष के लिए 484 लाख रुपये की स्वीकृति शासन स्तर से की गई है। उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद के माध्यम से निर्माण कार्य कराए जाएंगे। जारी हुई इस दूसरी किस्त से जिले में प्रशिक्षण पाने वाले अभ्यर्थियों को बेहतर माहौल दिया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्थानों की स्थिति में भी बदलाव होगा। दोनों संस्थानों में सैकड़ों की संख्या में प्रति वर्ष दाखिला पाते हैं। बेहतर प्रशिक्षण के साथ रोजगार के अवसर बने इस दिशा में यह मद काफी कारगर साबित होगी। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि राजकीय औद्योगिक संस्थान अजीतमल व बिधूना के लिए 242-242 लाख रुपये जारी हुए है। उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद को कार्यदायी संस्था नियुक्त किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें