अछल्दा। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर 13-बी क्रॉसिंग पर बृहस्पतिवार दोपहर 12:08 बजे फाटक खोला गया। बाइक सवारों ने जल्दबाजी दिखाते हुए पहले निकलने का प्रयास किया। इससे ट्रैक पर जाम लग गया। जाम के कारण इटावा से कानपुर की तरफ जा रही हावड़ा-बाड़मेर एक्सप्रेस व सीमांचल एक्सप्रेस को पांच मिनट तक आउटर के होम सिग्नल पर रोका गया। मौके पर मौजूद थाना पुलिस व यातायात पुलिस ने मशक्कत कर फाटक को 12:17 बजे बंद कराया। इसके बाद दोनों ट्रेनों को गंतव्य की ओर रवाना किया गया। इसके बाद दोबारा 12 बजकर 33 मिनट पर फाटक खोला गया और तब जाम पूरी तरह खुल सका। (संवाद)