फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: धोखाधड़ी कर ट्रैक्टर खरीदने के मामले में पूर्व ब्लाक प्रमुख समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। शहर के दिबियापुर बाईपास समीप एक ट्रैक्टर एजेंसी पर फर्जी कागजात लगाकर चार ट्रैक्टर खरीदते हुए साढ़े 22 लाख रुपये की ठगी के मामले में पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित की तहरीर पर चार दिन पूर्व मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं बुधवार को ट्रैक्टर बरामद किए गए।
कोतवाल पंकज मिश्रा ने बताया कि पूर्व ब्लाक प्रमुख कौशलेंद्र राजपूत निवासी नौसेरा थाना बेला व उसके साथ श्याम सुंदर निवासी गांव भदावर थाना छाता जनपद मथुरा को गिरफ्तार किया गया है। दोनों ने छल कपट से शिवशक्ति ट्रैक्टर एजेंसी से चार ट्रैक्टर व एक रोटावेटर लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित एजेंसी के मैनेजर की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे के बाद चारों ट्रैक्टर व रोटावेटर बरामद किया गया है। पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर ट्रैक्टर व रोटावेटर बरामद किए गए हैं। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया है। पूर्व ब्लाक प्रमुख कौशलेंद्र पर आपराधिक रिकार्ड में आठ मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें