औरैया। गांव जनेतपुर धौरेरा निवासी शारदा देवी ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के कुछ लोग उससे रंजिश मानते हैं। इसके चलते आए दिन वे लोग उन्हें परेशान करते हैं। बताया कि शनिवार की रात आरोपियों ने उसके नलकूप पर बने कमरे में आग लगा दी। आग की जानकारी ग्रामीणों ने उन्हें रविवार की सुबह दी। आग से कमरे में रखा सामान, इंजन का कंप्रेशर मशीन, पाइप लाइन, बैटरी आदि सामान जलकर नष्ट हो गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ललितेश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।