फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बेकाबू होकर पलटा ट्रक, चालक व क्लीनर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर देर रात प्लास्टिक के पाइप लादकर जा रहा ट्रक अचानक से अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे चालक और परिचालक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची हाईवे पेट्रोलिंग पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

रोहतक हरियाणा निवासी चालक व क्लीनर विजय सिंह कोलकाता से प्लास्टिक के पाइप लादकर हरियाणा जा रहे थे। जैसे ही उनका ट्रक देर रात लगभग तीन बजे अजीतमल क्षेत्र में हाईवे पर बिजली केंद्र के पास पहुंचा ही था। अचानक से ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे चालक और क्लीनर दोनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची हाईवे पेट्रोलिंग पुलिस ने दोनों को सीएचसी अजीतमल पहुंचाया।
विज्ञापन

अजीतमल पुलिस ने बताया कि संभवता चालक को झपकी आने से हादसा हुआ है। पुलिस से सुबह क्रेन मंगाकर ट्रक को हाईवे से हटाकर कोतवाली पहुंचाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें