फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्ना मवेशी को बचाने में भिड़े ट्रक, क्लीनर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अयाना। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर यमुना नदी के पास सड़क पर आए अन्ना मवेशियों को बचाने में एक ट्रक अनियंत्रित होकर किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। हादसे में क्लीनर की मौके पर मौत हो गई। चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती करवा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

फिरोजाबाद के सिरसागंज थाना क्षेत्र नगला वाले माना निवासी संजीव कुमार, क्लीनर प्रेम शंकर(32) निवासी नगला राजे थाना जसराना फिरोजाबाद के साथ बुधवार को झांसी से मौरंग लेकर सहारनपुर जा रहा था। सुबह पांच बजे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर अयाना थाना क्षेत्र के यमुना नदी पुल के पास सड़क पर आए मवेशियों को बचाने में चालक ने नियंत्रण खो दिया और किनारे खड़े ट्रक में जा घुसा। हादसे में क्लीनर प्रेमशंकर की ट्रक के केबिन में फंसने से मौके पर मौत हो गई व चालक घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची अयाना थाना पुलिस व हाईवे कर्मचारियों ने घायल को 100 शैया युक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष भागीरथ सिंह ने बताया कि परिजनों के आने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें