बिधूना/रुरुगंज। बिधूना कोतवाली क्षेत्र के रामनगर ककराघाट में एक मजदूर ने बीमारी से परेशान होकर फांसी लगा ली। कमरे में शव लटकता देख परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
रामनगर ककराघाट निवासी हरगोविंद (48) पुत्र छोटेलाल मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। शुक्रवार सुबह उसका शव घर में एक कमरे के अंदर रस्सी के सहारे फंदे से लटका मिला। कमरे में झाड़ू लगाने पहुंची पत्नी रामकेश उर्फ केशकली ने पति का शव फंदे पर लटका देख तो चीख पड़ी। शोर सुनकर परिवार के अन्य लोग भी मौके पर जा पहुंचे। परिजनों ने बिधूना कोतवाली घटना की जानकारी दी। म
ौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों ने पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस को मृतक की पत्नी व बेटी आरती, ज्योति ने बताया कि हरगोविंद काफी समय से मानसिक रूप से बीमार चल रहे थे। उनका कानपुर, दिल्ली में इलाज कराया गया। बीमार रहने के कारण वह अक्सर जान देने की बात कहते थे। थाना प्रभारी जीवाराम ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है।
घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण व पुलिस। संवाद- फोटो : AURAIYA