फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। आवास विकास स्थित पुलिस लाइन में शहीद स्मृति दिवस मनाया गया। इसमें ड्यूटी के दौरान अपनी जान गंवाने वाले और लद्दाख में शहीद हुए वीर सिपाहियों को नमन करते हुए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। यह दिन उन वीर सिपाहियों को नमन करने का दिन है। जिन्होंने देश सेवा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया था।
विज्ञापन

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कार्यक्रम आयोजित हुआ। आवास विकास स्थित पुलिस लाइन में बने प्रतीकात्मक शहीद स्मारक पर पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने पुष्प चक्र अर्पित कर कर्तव्यपथ पर अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले शहीद पुलिस कर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर सलामी दी। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा, समस्त क्षेत्राधिकारी, समस्त थाना प्रभारी/थानाध्यक्ष समेत पुलिस विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
सभी ने वीर शहीदों की शहादत को याद करते हुए पुष्प अर्पित किए। बता दें कि 21 अक्तूबर 1959 को लद्दाख के हॉट-स्प्रिंग के पास सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) की एक टुकड़ी भारत-तिब्बत सीमा पर नियमित गश्त के लिए निकली थी। उसी दौरान पहले से ही घात लगाकर बैठे चीनी सैनिकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। सीआरपीएफ के जवानों ने हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया। लेकिन उस अचानक हुए हमले में सीआरपीएफ के 10 जवान शहीद हुए और सात घायल हो गए थे। शहीद जवानों की याद में 21 अक्तूबर को पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें