फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैयाः चालक को झपकी आने पर पलटा ट्रैक्टर, एक घायल

विज्ञापन
तिर्वा मार्ग पर डिवाइडर पर पलटा पड़ा ट्रैक्टर। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
बेला। थाना क्षेत्र के तिर्वा रोड पर एक गैस एजेंसी के सामने चालक को झपकी आने पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक का पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

अछल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम शेवपुर निवासी वीरेंद्र कुमार अपने पुत्र हरिशंकर के साथ तिर्वा कन्नौज से ट्रैक्टर लेकर सुबह सात बजे के करीब घर लौट रहे थे। जब तिर्वा मार्ग पर पहुंचे तभी ट्रैक्टर चला रहे वीरेंद्र को झपकी आ गई। इससे ट्रैक्टर बेकाबू होकर सड़क किनारे डिवाइडर से टकराकर पलट गया।
हादसे में ट्रैक्टर सवार हरिशंकर(22) गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा होता देख स्थानीय लोग दौड़े तो ट्रैक्टर के नीचे दबे हरिशंकर को बाहर निकाल सीएचसी बेला भेजा। वहीं, मौके पर पहुंचे परिजन ट्रैक्टर को सड़क से हटाकर घर ले गए। थाना प्रभारी सुरेश चंद्र ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है, मामले की जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें