फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: हाइट गेज में फंसा धान लदा ट्रैक्टर, लगा जाम

विज्ञापन
फोटो -39- हाईगेज में फंसा ट्रैक्टर। संवाद
विज्ञापन
अछल्दा। शनिवार दोपहर तीन बजकर 40 मिनट पर धान लादकर नेविलगंज की ओर जा रहा एक ट्रैक्टर नहर पुल पर बने हाइट गेज में फंस गया। इससे मार्ग पर करीब 25 मिनट तक जाम लगा रहा। जाम में राहगीर और वाहन चालक फंसे रहे इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया गया कि ट्रैक्टर धान लादकर नेविलगंज की तरफ जा रहा था। नहर पुल के पास पहुंचते ही ऊंचाई अधिक होने के कारण ट्रैक्टर नहर पुल पर लगे हाइट गेज में फस गया। वाहन फंसते ही दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। मौके पर मौजूद थाना पुलिस ने ट्रैक्टर की ऊपर की जाली को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। करीब 25 मिनट बाद जाम खुल सका तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें