बिधूना। क्षेत्रीय लेखपाल रोहित यादव ने बताया कि तहसील दिवस में जितेंद्र गुप्ता ने शिकायत की। बताया कि रुपपुर कटरा की चरागाह की जमीन पर पौधारोपण कराया गया, लेकिन कुछ लोगों ने चारागाह की जमीन पर धान की फसल खड़ी कर दी है। तहसील दिवस की शिकायत पर अधिकारियों ने चार सदस्यीय टीम गठित करते हुए जगह को चिह्नित कराया। बुधवार को चरागाह की भूमि को कब्जा मुक्त करा दिया गया है। धान की फसल को ट्रैक्टर चलाकर नष्ट कर दिया गया है। वहीं कब्जाधरियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं। अगर चारागाह की जमीन पर कब्जा किया गया तो कब्जाधारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।